Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमचायवाले ने कर दी डिप्टी कलेक्टर की पिटाई, जानिए क्या है पूरा...

चायवाले ने कर दी डिप्टी कलेक्टर की पिटाई, जानिए क्या है पूरा मामला… देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्टंट बाज को समझाना डिप्टी कलेक्टर को भारी पड़ गया। दरअसल, डिप्टी कलेक्टर चुनाव काउंटिंग सेंटर पर जा रहे थे, तभी इस दौरान उन्हें रास्ते में बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक दिखाई दिया, जिसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रोक उस युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन यह देखते ही चाय की गुमटी लगाने वाला एक व्यक्ति और उसकी पत्नी वहां आ गए, जहां इन दोनों ने ही डिप्टी कलेक्टर के साथ बहस करते हुए मारपीट कर दी।

पहले की मारपीट फिर जोड़ने लगा हाथ

यह पूरा मामला मंदसौर के कृषि मंडी इलाके का है, जहां मेन रोड पर चाय की गुमटी लगाने वाले दंपत्ति ने डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्रता की है। वहीं इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की तो वहीं प्रशासन ने दंपत्ति की चाय की गुमटी तोड़ दी। इस दौरान जैसे ही दंपत्ति को यह पता चला कि, उन्होंने जिसके साथ मारपीट की है, वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि डिप्टी कलेक्टर है, तो दोनों ही अफसर के हाथ पैर जोड़ते नजर आए।

दंपत्ति बोले- बीच बचाव करने गए थे

उधर, डिप्टी कलेक्टर के साथ मारपीट करने वाले दंपत्ति ने बताया कि, वह युवक और अधिकारी के पास बीच-बचाव करने गए थे, जहां डिप्टी कलेक्टर की उनसे उलझन हो गई, तो वहीं पुलिस ने दंपति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य अपराधों में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दंपत्ति डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं।

मौके पर जमा हो गई भारी भीड़

चाय वाले दंपत्ति और डिप्टी कलेक्टर के बीच हो रहे विवाद को देखते हुए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जहां इसके बाद चाय वाले दंपत्ति ने डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्रता करने की कोशिश की, वहीं इस पूरे मामले के बाद प्रशासन ने दंपति की चाय की गुमटी तोड़ दी है। दंपत्ति की चाय की गुमटी तोड़ने के मामले में अधिकारियों ने गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने की बात कही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights