Sunday, April 12, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: विकास भवन में मिलेगा निःशुल्क तिरंगा 11 से 17 अगस्त तक...

बिलासपुर: विकास भवन में मिलेगा निःशुल्क तिरंगा 11 से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा “हमर तिरंगा” अभियान, हर घर में फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज…

बिलासपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में भी आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह “हमर तिरंगा” मनाया जा रहा है। जिसमें 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर,दुकान एवं संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। ” हमर तिरंगा” अभियान के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा सोमवार 8 अगस्त से विकास भवन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

इसके लिए नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड लेकर आना होगा और औपचारिकता पूरी कर झंडा निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। निःशुल्क झंडा प्राप्त करने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है।

इस विशेष अवसर पर मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपील करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर भारतीय नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है. और दूसरों को भी प्रेरित करना है. इससे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी और ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा

11 से 17 हर घर में फहरें तिरंगा-महापौर

इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है की 11 से 17 अगस्त तक “हमर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बनते हुए सभी शहरवासी अपने घरों में तिरंगा फहराएं और अपने राष्ट्रीय प्रेम की भावना को मजबूती प्रदान करें।

गौरव का प्रतीक है तिरंगा- कलेक्टर

कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा की तिरंगा एक मात्र हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सभी अपने घरों में तिरंगा फहराकर इसे और भी खास बनाएं

विकास भवन से निःशुल्क झंडा लें और अपने घरों पर फहराएं-कमिश्नर

निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने कहा की आजादी के पूर्व भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखने वाले उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हुए आजाद भारत के 75 साल के इस गौरवशाली एवं विकास के सफर को आइए और भी खास बनाएं “अपने घरों में तिरंगा फहराकर” मेरी आप सभी से अपील है की 11 से 17 अगस्त के बीच हम सभी अपने घरों में तिरंगा फहराएं और “हर घर तिरंगा ” अभियान का हिस्सा बनें। विकास भवन में 8 अगस्त से निःशुल्क तिरंगे झण्डे का वितरण किया जाएगा,आप सभी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights