Tuesday, January 6, 2026
Homeबिलासपुरमहापौर रामशरण यादव के हाथों से तिरंगा मिलते ही वकील करते रहे...

महापौर रामशरण यादव के हाथों से तिरंगा मिलते ही वकील करते रहे नारेबाजी, स्वतंत्रता दिवस जिंदाबाद की रही गूंज…

बिलासपुर। न कोई तामझाम और न ही कोई समारोह का आयोजन, पर नजारा ऐसा कि मानो आज ही के दिन देश आजाद हुआ हो। पूरे जज्बे के साथ वकील लगातार नारे लगाते रहे। पूरा कोर्ट परिसर वंदे मातरम, भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस जिंदाबाद के नारे से करीब दो घंटे तक गूंजता रहा। आजादी के प्रति वकीलों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अवसर था ‘हर घर तिरंगा, हमर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा वितरण का।

मेयर रामशरण यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला व पार्षद सांई भास्कर यहां नगर पालिक निगम की ओर से बनवाए गए तिरंगे का वितरण करने पहुंचे थे। उन्होंने करीब दो घंटे तक पूरे कोर्ट परिसर में घूम-घूमकर तिरंगे का वितरण किया। इस दौरान हर कोर्ट परिसर के हर कार्यालय में आजादी का जश्न मनता रहा।

30 हजार से अधिक तिरंगे का वितरण: मेयर

मेयर यादव ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा, हमर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर निगम के हर जोन में तिरंगा रख्ो गए हैं। हर पार्षद को 100-100 तिरंगा उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि इच्छुक नागरिक जोन ऑफिस या अपने पार्षद से संपर्क कर तिरंगा ले सके। इस तरह से अब तक निगम की ओर से 30 हजार से अधिक तिरंगे का वितरण किया जा चुका है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights