Sunday, April 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़CM की पत्नी मुक्तेश्वरी बना रहीं खुरमी, भूपेश बोले- श्रीमती जी को...

CM की पत्नी मुक्तेश्वरी बना रहीं खुरमी, भूपेश बोले- श्रीमती जी को हर तीज-त्यौहार पर लगन से पकवान बनाते देखा…

छत्तीसगढ़ में शनिवार को पोला पर्व मनाया जायेगा। प्रदेश में त्यौहार की तैयारियां शुरू हो गई है। सीएम हाउस में भी पकवानों की खुशबू महकने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें करते हुए लिखा- तीजा-पोला की तैयारी। श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्यौहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।

दरअसल, सीएम भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल स्वादिष्ट व्यंजन खुरमी बना रही हैं। इसे शक्कर पारे के तौर पर भी देशभर में जाना जाता है। यह मैदे से तैयार होता है। खुद मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी पत्नी की किचन में काम करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस लोक पर्व पर घरों में ठेठरी, खुरमी, चौसेला, खीर, बरा, भजिया, गुजिया जैसे कई छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों को सबसे पहले बैलों की पूजा कर भोग लगाया जाता है। छोटे बच्चे मिट्टी से बने नंदी बैल को रस्सी से बांधकर दौड़ाते हैं। वहीं छोटी बच्चियां मिट्टी से बने खिलौने खेलते हैं।

कड़ू भात खाकर महिलाएं करती हैं व्रत

छत्तीसगढ़ में पोला के बाद तीजा का त्यौहार मनाया जाता है। महिलाएं अपने मायके जाकर तीजा का उपवास रखती है। बेटियों को तीज का त्योहार मनाने ससुराल से मायके लाने का सिलसिला पोला के दिन से शुरू हो जाता है। पिता या भाई जब ससुराल पहुंचते हैं तो तीजहारिनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। महिलाएं मायके आकर पति के दीर्घायु की कामना करते हुए तीज व्रत रखती हैं। उपवास से पहले कड़ू भात यानी करेला की सब्जी खाते हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights