Saturday, April 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की होगी मरम्मत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृत...

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की होगी मरम्मत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृत किए 500 करोड़ रुपए…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था कायम करने के बाद प्रदेश सरकार विभिन्न शाला भवनों की मरम्मत करवाने में जुट गई है। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्कूलों में मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किये हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को ‘सभी शालाओं में निर्विघ्न पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए वर्षा ऋतु समाप्त होते ही शाला भवनों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को दिए गए निर्देशों में कहा है कि प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से शाला भवनों की दशा के बारे में जानकारी मिली थी।

लंबे समय से शाला भवनों की मरम्मत के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान ना होने से मरम्मत का कार्य नहीं हो सका इससे छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी।मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि आगामी शालेय सत्र (जून 2023) आरंभ होने के पूर्व शालाओं की मरम्मत एवं रखरखाव हेतु कम से कम 500 करोड़ रूपये (पांच सौ करोड़ रुपये) का प्रावधान किया जाए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights