Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइम6 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, सरपंच से मांगी थी 5 लाख की रंगदारी,...

6 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, सरपंच से मांगी थी 5 लाख की रंगदारी, आरोपियों में एक महिला भी शामिल…

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 6 फर्जी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। फर्जी नक्सलियों ने छुरा ब्लाक के खुड़ियाडीह गांव के सरपंच से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जांच में आत्मसमर्पित नक्सली गौतम चक्रधारी पूरी घटना का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी गौतम को 2019 में भी फर्जी नक्सली मामले में गिरफ्तार किया गया था। अभी वह बेल पर छूटा है। आरोपियों के पास से एयर गन, नक्सली वर्दी और कई सामान जब्त किए गए हैं। 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

गरियाबंद एसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़ियाडीह निवासी सरपंच के बेटे हेमू नागेश (30 वर्ष) ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त की रात को 3-4 नकाबपोश इनके घर में घुसे और जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की डिमांड की। आरोपियों ने खुद को नक्सली बताया था। आरोपियों ने सरपंच के बेटे से मारपीट भी की थी। 5 लाख रुपये नहीं देने पर सरपंच को जान से मारने की धमकी दी थी। छुरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि नक्सली कार से आए थे, तब यह पुख्ता हो गया कि यह फर्जी नक्सली है।

नक्सली वर्दी, एयरगन, वॉकी-टॉकी जब्त

एसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साइबर टीम को लगाया गया। मुखबिरों को भी एक्टिव किया गया। साइबर सेल और छुरा थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रहलाद नायक, रोहित नायक, गेमेन्द्र ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, गौतम चक्रधारी और पायल मानिकपुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से उपयोग किए गए 3 एयर गन, वॉकीटॉकी और नक्सली वर्दी के साथ अन्य सामग्री बरामद किया गया है। सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पहले 20 सरपंचों से कर चुके हैं उगाही

एसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि इस पूरे गैंग को पूर्व नक्सली चला रहा था। गौतम चक्रधारी मास्टर माइंट है। पूर्व नक्सली पहले भी इसी तरह के फर्जी नक्सलियों का गैंग बनाकर अवैध वसूली कर चुका था। वह 2019 तक क्षेत्र के लगभग 20 सरपंचों से 25 से 30 लाख रुपये की वसूली कर चुका था। उस मामले में वह एक बार पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। वह जेल से अभी बेल पर छूटा है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों की गलती ही उनकी गिरफ्तारी की वजह बनी। फर्जी नक्सली सरपंच के घर तक कार से पहुंचे थे। तभी समझ आ गया था यह फर्जी लोग हैं और उगाही के लिए सरपंच के घर पहुंचे थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights