Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमKGF-2 के रॉकी से प्रभावित होकर 8वीं पास युवक बना सीरियल किलर...

KGF-2 के रॉकी से प्रभावित होकर 8वीं पास युवक बना सीरियल किलर गिरफ्तार, अब तक कर चुका 4 सिक्योरिटी गार्डस् का हत्या…

मध्य प्रदेश के भोपाल में सिक्योरिटी गार्ड्स का सीरियल किलर गिरफ्तार हुआ है। यह सागर में और भोपाल में 6 दिन में 4 सिक्योरिटी गार्ड्स का मर्डर कर चुका है। पूछताछ में आरोपी ने पुणे में भी एक गार्ड पर जानलेवा हमले की बात कही है। आरोपी ने बताया कि वह फिल्म KGF-2 के किरदार रॉकी भाई से प्रभावित है और सिक्योरिटी गार्ड्स को मारने के मिशन पर है। वह ऐसे सिक्योरिटी गार्ड्स को टारगेट करता था जो ड्यूटी पर सोते थे।

आपको बता दे आरोपी का नाम शिव गोंड है। वह 8वीं तक पढ़ा-लिखा है और गोवा में नौकरी कर चुका है। आरोपी अंग्रेजी भी बोल लेता है। उसने बताया कि वह KGF-2 फिल्म के रॉकी भाई की तरह गैंगस्टर बनना चाहता था और इसके लिए रुपए जमा कर रहा था। आगे उसकी योजना पुलिस वालों को निशाना बनाने की थी। ऐसा करके वह फेमस होना चाहता था। आरोपी से बंद चैम्बर में पूछताछ की जा रही है। आरोपी सागर के केसली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी सीरियल किलर को मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके पकड़ा। जिस मोबाइल के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची, वह मोबाइल उसी सिक्योरिटी गार्ड का था, जिसकी हत्या पिछले हफ्ते आरोपी ने सागर में की थी।

आपको बता दे आरोपी ने पहली हत्या सागर के कैंट थाना क्षेत्र में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात एक कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी (50) के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की। और तभी से हत्याओं का सिलसला शुरू हो गया। फिर दूसरी हत्या सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 29-30 अगस्त की दरमियानी रात गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक अन्य चौकीदार शंभू नारायण दुबे (60) के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी गई। तीसरी हत्या मोती नगर थाना इलाके में 30-31 अगस्त की दरमियानी रात एक मकान की रखवाली करने वाले मंगल अहिरवार के सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। चौथी हत्या संदिग्ध है क्योकि मई में हुई एक चौकीदार की हत्या का पैटर्न 4 गार्ड की हत्या से मैच करता है, इसलिए उसे भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

आरोपी ने पांचवीं हत्या भोपाल में की है। आरोपी शिव ने भोपाल में गुरुवार की रात चौकीदार सोनू वर्मा (23) की हत्या की थी। ईदगाह इलाके में रहने वाला सोनू खजूरी सड़क इलाके में एक मार्बल की दुकान में काम करता था। मार्बल के टुकड़ों से उसका सिर कुचला गया है। खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि सोनू की हत्या रात को करीब डेढ़ बजे की गई, जब वह दुकान में सो रहा था। यह वारदात CCTV में कैद हो गई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights