Saturday, April 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों का ट्रांसफर, नए जिलों में...

छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों का ट्रांसफर, नए जिलों में भेजे गए ज्वाइंट और डिप्टी कलेक्टर…

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 9 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। तबादलों में संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसर बदले गए हैं। सभी अफसरों को प्रस्ताव नए जिलों में भेजा गया है। सोमवार की देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। तबादलों में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों के अफसर प्रभावित हुए हैं। 7 सितंबर तक सभी को रिलीव करते हुए 8 सितंबर को नए जगहों में ज्वाइनिंग का आदेश भी जारी किया गया है।

सामान्य प्रशासन से जारी आदेश के मुताबिक वीरेंद्र लकड़ा अवर सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर से संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला सक्ती, दिव्या अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा से संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला सक्ती, अभिलाषा पैकरा संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ से संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और पंकज डाहिरे संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर से संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाए गए हैं।

प्रवीण मनेंद्रगढ़, रजनी सक्ती, प्रतीश मनेंद्रगढ़ भेजे गए

चमार सिंह पैकरा डिप्टी कलेक्टर सरगुजा से डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, प्रवीण कुमार भगत डिप्टी कलेक्टर सरगुजा से डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रजनी भगत डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा से डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला सक्ती, मूलचंद चोपड़ा डिप्टी कलेक्टर कोरिया से डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, प्रीतेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर कोरिया से डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ट्रांसफर किए गए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights