Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, कीमती धातु भी...

बिलासपुर: साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, कीमती धातु भी बरामद, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

01. शेख राहेल पिता शेख इमरान उम्र 23 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका

02. शेख रूस्तम पिता शेख इमरान उम्र 20 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका

03. राशिद पिता मुबारक अली उम्र 30 साल साकिन असौई थाना हसैन जिला हाथरस उ.प्र . हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर

04. जुबेर खान पिता पप्पू खान उम्र 25 साल साकिन चहला थाना अहमदगढ जिला बुलंदशहर उ . प्र . हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आईजी डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर एडिशनल एसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा जिले में लगातार हो रही इको कार के सायलेंसर की चोरी पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए, जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा इको कार के सायलेंसर की चोरी पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया इसी दौरान सरकंडा पुलिस के आरक्षक अविनाश कश्यप को सूचना मिली कि दो व्यक्ति लगातार जिला बिलासपुर, बलौदाबाजार, भाठापारा, जांजगीर चांपा, मुंगेली तथा दुर्ग से ईको कार से सायलेंसर चोरी कर सायलेंसर में लगे कीमती धातु को निकालकर सायलेंसर को तालाब एवं सुनसान स्थानों में फेंक रहे है।

इसी क्रम में विवेकानंद नगर मोपका तालाब के पास उक्त व्यक्तियों को सायलेंसर से धातु निकालते देखे जाने की सूचना मिली जिसे आरक्षक अविनाश कश्यप ने तत्काल थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू को इसकी सूचना दी सूचना के संबंध में आईजी और एसएसपी अवगत कराने पर तत्काल रेड कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

जिस पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, एवं सीएसपी स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना सरकंडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियो को घेराबंदी किया गया, जो पुलिस को देखकर दोनो आरोपी सायलेंसर एवं उसमें से निकाले गये कीमती धातु को फेंक कर भागने लगे जिसे दौडाकर पकड़ा गया और हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर अपना नाम शेख राहेल पिता शेख इमरान उम्र 23 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका तथा शेख रूस्तम पिता शेख इमरान उम्र 20 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका होना बताये।

आरोपियों से पूछताछ पर बिलासपुर जिला के विभिन्न स्थानों से इको कार से सायलेंसर चोरी कर उसमें से कीमती धातु निकालकर राशिद पिता मुबारक अली उम्र 30 साल साकिन असौई थाना हसैन जिला हाथरस यूपी अभी वर्तमान में तैयबा चौक रह रहा है आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर तथा जुबेर खान पिता पप्पू खान उम्र 25 साल साकिन चहला थाना अहमदगढ जिला बुलंदशहर यूपी तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर को बेचना स्वीकार किये जो आरोपी राशिद खान एवं जुबेर खान के किराये के निवास में पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से सायलेंसर से निकाले गये कीमती धातु बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

संपूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू उनि सायबर प्रभाकर तिवारी, एसआई सत्यनारायण देवांगन प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह विकास सेंगर, आरक्षक प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप सोनू पाल, मनीष वाल्मिकी, तदबीर पोर्ते भागवत चंद्राकर, राहुल सिंह, अशफाक अली, मुकेश शर्मा, शिव जोगी गोवर्धन शर्मा, अरविंद अनंत इंद्रावन सिंह का विशेष योगदान रहा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights