Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइम8 घंटे के अंदर 2 धमाकों से दहला उधमपुर, खाली बसों में...

8 घंटे के अंदर 2 धमाकों से दहला उधमपुर, खाली बसों में हुए दोनों ब्लास्ट…देखें वीडियो

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार रात एक खड़ी बस में विस्फोट होने से दो लोग जख्मी हुए थे और आज सुबह भी एक बस में ब्लास्ट हुआ है. जिला उदयपुर के दोमेल बस अड्डे के पास बीती रात एक ब्लास्ट बस में हुआ था और आज सुबह बस अड्डे पर खड़ी बस के भीतर हुआ है. ब्लास्ट के वक्त दोनों बसों में सवारी नहीं थीं. आमतौर पर बस अड्डों में चहल-पहल होती है मगर चूंकि रात का सुबह जल्दी का वक्त था तो बस अड्डे पर लोग कम ही थी. विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जिस बस से विस्फोट हुआ उसके परखच्चे उड़ गए. फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है. मामले की जांच हो रही है. हालांकि इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के दोमेल में स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में संदिग्ध धमाका हुआ है, जिसमें बस क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं यह भी जानकारी मिली है कि उस बस के साथ खड़ी एक दूसरी मिनी बस में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती करवाया गया है. सुरक्षाबल मौके पर मौजूद है और इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं यह आतंकियों की तरफ से ब्लास्ट तो नहीं किया गया था.

शाह के दौरे से पहले ब्लास्ट

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में ब्लास्ट हुआ 28 सितंबर की रात तकरीबन 10.30 बजे और 29 सितंबर को सुबह 6 बजे के आसपास ब्लास्ट हुआ. ये ब्लास्ट तब हुए जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. हालांकि पहले शाह 30 सितंबर को घाटी पहुंचना था मगर उनकी यात्रा में बदलाव किया था. अब गृह मंत्री अमित शाह को तीन अक्टूबर की शाम को जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे. यहां पर शाह के कई कार्यक्रम भी है.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

सूत्रों ने बताया कि खाली बस अपनी नियमित सेवा के बाद दोमेल चौक पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी तभी रात करीब साढ़े 10 बजे उसमें विस्फोट हुआ. विस्फोट का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जम्मू कश्मीर एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ऊधमपुर के डोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में धमाका हुआ था. ठीक वैसा ही दूसरा धमाका आज सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ. जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights