Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर में दो हत्या: दशहरा उत्सव में DJ बजाने को लेकर हुआ...

बिलासपुर में दो हत्या: दशहरा उत्सव में DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद, पीट-पीटकर मार डाला…दुर्गा पंडाल गए युवक की हत्या…

बिलासपुर। बुधवार की रात दशहरा मना रहे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले वाले रात में दशहरा उत्सव पर डीजे बजा रहे थे। उसी समय 10-12 युवक पहुंचे और चाकू, तलवार और पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में घायल अधेड़ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला सहित तीन लोग घायल हैं। हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होने से गुस्साई महिलाओं ने गुरुवार की सुबह थाने का घेराव कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों को थाने से छोड़ दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जूना बिलासपुर कतियापारा की है। बुधवार की रात मोहल्ले के लोग दशहरा पर्व मना रहे थे। इस दौरान वे लोग DJ बजाकर नाच रहे थे। आरोप है कि उसी समय कबाड़ दुकान चलाने वाला तना उर्फ संतोष यादव अपने 10-12 साथियों के साथ पहुंचा और गाली देते हुए मारपीट करने लगा। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक तलवार, चाकू, राड लेकर पहुंचे थे। इस हमले में प्रहलाद नोनिया, मंगल लोनिया और महिला के सिर में चोंटे आई है। हमले में घायल अधेड़ प्रहलाद (55) को इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

दोनों पक्षों पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

सिटी कोतवाली टीआई भारती मरकाम ने बताया कि कतियापारा में दशहरा उत्सव मनाते समय दो पक्षों के बीच रात में विवाद हुआ था। इस केस में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सुबह इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है, जिसके बाद हमलावरों की तलाश की जा रही है।

दूसरा घटना: दुर्गा पंडाल गए युवक की हत्या

बिलासपुर। दुर्गा पंडाल से निकले युवक की हत्या कर दी गई है। युवक के सिर और गले में चोट के निशान मिले हैं। वहीं, गमछा गले में फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि लौटने वक्त ही आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह निवासी संतोष यादव (38) होटल में काम करता था। घर में उसकी पत्नी कविता यादव, 16 साल की बेटी पूजा और 6 साल का बेटा पंकज यादव रहते हैं। मंगलवार की रात संतोष यादव दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के लिए निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन को लगा कि वह दुर्गा पंडाल के पास रह गया होगा। इसके चलते उन्होंने उसकी तलाश भी नहीं की।

बुधवार की सुबह पुलिस को आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि लोयला स्कूल मार्ग में मटन दुकान के पास युवक की लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ कर युवक की पहचान संतोष यादव के रूप में की। इसके बाद उसके छोटे भाई अशोक यादव और परिजन को संतोष की मौत की खबर दी। परिजनों ने बताया कि वह दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के नाम से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया।

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा की , उसके सिर और गले में चोट के निशान थे। युवक के गले में गमछा भी फंसा हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई, तब पुलिस उनसे ही पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही है। लेकिन, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। टीआई उत्तम साहू का कहना है कि अभी मामले की जांच कर संदेहियों से पूछताछ चल रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights