Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: ढाबा संचालक पिता-पुत्र पर लाठी डंडों से हुआ हमला, सीसीटीवी में...

बिलासपुर: ढाबा संचालक पिता-पुत्र पर लाठी डंडों से हुआ हमला, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना…देखें वीडियो…

बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित मोर्या ढाबे के मालिक और उनके बेटे पर दर्जन भर लोगों ने लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घायल पिता- पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया उपचार और मुलहाजा कर छोड़ दिया गया। फिलहाल इस मामले में तोरवा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीती रात आरोपियों ने बोला था ताबड़तोड़ हमला

मामला गुरुवार देर रात करीब 12.39 बजे का है, जब कैलाश नगर स्थित मोर्या ढाबे पर संचालक सौरभ मोर्या तथा उसके पिता रमेश मोर्या अपना काम करने में लगे हुए थे। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी से योगेश उर्फ गोलू के साथ दर्जन भर युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके ढाबे पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान पिता पुत्र की लाठियों से पिटाई की गई। यह सारा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस कदर लाठी-डंडों से हमला किया गया है। ढाबा संचालक का आरोप है की पुलिस बहुत ही मामूली धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मारने आए लोगों को थाने से छोड़ दिया गया है।

बताया जा रहा है की है योगेश तिवारी उर्फ गोलू के खिलाफ मस्तूरी थाना में 307 का मामला दर्ज है जिस पर अभी जमानत पर बाहर है…

देखें वीडियो…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights