Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमसाल भर से फरार महिला ठग गिरफ्तार, जानलेवा हमला का आरोपी भी...

साल भर से फरार महिला ठग गिरफ्तार, जानलेवा हमला का आरोपी भी पकड़ाया, न्यायिक रिमाण्ड पर दोनों को भेजा गया जेल…

बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने दो अलग अलग मा्मले में हत्या के प्रयास के आरोपी समेत ठगी कर फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आरोप को साबित करने वाले सभी जरूरी प्रमाण को भी जब्त किया है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अलग अलग अलग धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया। दोनों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

हत्या प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: तोरवा थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि 19 सितम्बर को विजय मांगरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुछ लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला किया है। लिखित में शिकायत में बताया कि अनुराग ऊर्फ बच्चा सोनकर, और चिन्टु चक्रवर्ती ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर बेसबाल और राड से हमला किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया। पतासजाी के बाद आरोपी अनुराग उर्फ बच्चा सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है।

महिला ठग पर कार्रवाई: तोरवा पुलिस टीम ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध दर्ज होने के बाद महिला साल 2021 से फरार थी। आरोपी महिला का नाम अंजली चक्रधारी है। ठगी की आरोपी बाराद्वार की रहने वाली है।

तोरवा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी जितेन्द्र देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया उसके साथ एक महिला ने बैंक से लोन दिलाने के नाम धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मामले को गंभीरता से लिया गया। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला फरार हो गयी है।बावजूद इसके ठग महिला की लगातार पतासाजी की गयी।

इसी क्रम में जानकारी मिली कि महिला पुलिस से बचने लगातार छिप रही है। पता ठिकाना के ठिकाने के बाद महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights