Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर क्राइम न्यूज़: हरिद्वार के आश्रम में छिपा था सरकारी नौकरी दिलाने...

बिलासपुर क्राइम न्यूज़: हरिद्वार के आश्रम में छिपा था सरकारी नौकरी दिलाने 70 लाख ठगने वाला आरोपित…

बिलासपुर। होम्योपैथी की छात्रा समेत अन्य लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 लाख स्र्पये की धोखाधड़ी करने वाले को सिविल लाइन पुलिस ने हरिद्वार में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपित खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर लोगों को विश्वास में लेता था। इसके बाद रकम वसूल कर फरार हो जाता था। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

ओडिशा के मयूरगंज जिला अंतर्गत तेतुलिंगा में रहने वाली पल्लवी पांडा (28) ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2016 में वह होम्योपैथी की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान वह नेहरू नगर के गणेश चौक स्थित रेकी सेंटर में उपचार पद्धति सीखने के लिए जाने लगी। संचालक थानेश्वर प्रसाद शर्मा ने उसे नौकरी लगाने का प्रलोभन देने लगा। उसने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर मेडिकल आफिसर के पद पर नियुक्त कराने की बात कही। इसके लिए उसने छात्रा से नौ लाख पांच हजार स्र्पये ले लिए। इसी बीच छात्रा पढ़ाई पूरी कर ओडिशा लौट गई। कई महीने बाद भी नौकरी नहीं लगने पर छात्रा ने अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर आरोपित थानेश्वर प्रसाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

छात्रा ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इसी तरह जबड़ापारा में रहने वाले अशोक कुमार पांडेय ने आरोपित के खिलाफ 15 लाख स्र्पये की धोखाधड़ी की शिकायत की है। इसके अलावा करीब 15 लोग और भी धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित हरिद्वार के एक आश्रम में छिपा हुआ है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने टीम बनाकर उत्तराखंड के हरिद्वार रवाना किया। यहां आश्रम के बाहर जवानों ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights