Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमछत्तीसगढ़: प्रदेश में जेल ब्रेक की दूसरी घटना, जशपुर जेल से फरार...

छत्तीसगढ़: प्रदेश में जेल ब्रेक की दूसरी घटना, जशपुर जेल से फरार हुए कैदियों पर दर्ज हैं संगीन अपराध…

छत्तीसगढ़ के जशपुर में जेल से 2 कैदी फरार हो गए है। कैदियों ने जेल की दीवार फांदकर फरार हुए हैं। पुलिस अधिकारी भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटे है। इस घटना की जानकारी उस वक्त आग की तरह फैल गई जब सुबह सुबह 7 बजे अचानक जेल का सायरन बजना शुरू हो गया फिर पुलिस हरकत में आई। फिलहाल 15 दिनों के भीतर प्रदेश में जेल से भागने की यह दूसरी घटना सामने आई है।

फरार हुए दोनों कैदियों पर दर्ज हैं संगीन अपराध

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भागने वाले कैदियों में ग्राम सोगड़ा,चौकी मनोरा 376 पॉक्सो एक्ट का आरोपी कपिल भगत पिता रामसेवक राम, और दूसरा ग्राम- सर्करा, थाना तुमला 302 का आरोपी ललित राम पिता बंधा राम, उम्र -23 वर्ष जेल से सुबह फरार हुए है। दोनों आरोपियों पर संगीन अपराध दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक दोनो विचाराधीन कैदी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। कैदी भागने की सूचना मिली है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाया गया है।

15 दिनों में दूसरी बड़ी घटना: इसी तरह बालोद जिले में 26 नवंबर को दो कैदी जिला जेल से फरार हो गए थे। इन आरोपियों ने भी जेल के अंदर हो रहे निर्माण कार्य की पीढ़ी को दीवाल बांधने के लिए इस्तेमाल किया था। जिसके बाद 28 नवंबर को दोनों कैदियों को पुलिस ने पकड़ा इन कैदियों पर अपहरण और हत्या जैसे मामले दर्ज थे। इस मामले में जेल अधीक्षक दुर्ग एस एस तिग्गा ने जांच के बाद जेल प्रहरी मोहित मंडावी को निलंबित कर दिया गया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights