Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: महंतबाड़ा में तोड़फोड़ और कब्जे का प्रयास कर रहे दर्जनभर युवकों...

बिलासपुर: महंतबाड़ा में तोड़फोड़ और कब्जे का प्रयास कर रहे दर्जनभर युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

बिलासपुर। जरहाभाठा स्थित महंतबाड़ा में तोड़फोड़ और कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। महंतबाड़ा की देखरेख करने वाले ने समाज के ही कुछ युवकों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इसके साथ ही तोड़फोड़ में प्रयुक्त जेसीबी का बिल फर्जी तरीके से देखरेख करने वाले के ही नाम पर बनवाने का आरोप है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलवा और तोड़फोड़ के साथ ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

जरहाभाठा के महंतबाड़ा में रहने वाले दशेराम खांडे(71) वर्ष सतनामी महासभा के उपाध्यक्ष हैं। साथ ही वे महंतबाड़ा में रहकर पूजापाठ और देखरेख करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे महंतबाड़ा में प्रधान कारिंदा हैं। हिंदू सतनामी महासभा समिति के नाम पर जरहाभाठा में जमीन है। इसमें चारों तरफ बाउंड्रीवाल कर भवन व गुस्र्द्वारा का निर्माण कराया गया है। समिति के अध्यक्ष राजमहंत दीवानचंद्र सोनवानी, सचिव बसंत अंचल हैं। इसके अलावा समित के कोषाध्यक्ष राजेश आदिले, सदस्य चौथराम भारद्वाज, रामेश्वर सुनहरे, भारत खांडेकर हैं। समिति के सदस्य महंतबाड़ा परिसर की देखरेख व संचालन करते हैं। समिति के उपाध्यक्ष महंतबाड़ा में 25 साल से रहकर देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि समाज के सागर बंजारे, जितेंद्र बंजारा, विनोद बंजारा अपने साथियों के साथ मिलकर महंतबाड़ा में कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।

पूर्व में इन्होंने सचिव बसंत अंचल से मारपीट भी की है। उपाध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि नौ दिसंबर को सागर बंजारे, विनोद बंजारा, जितेंद्र बंजारा, पिंटू खांडे, संजीत बर्मन, अजीत घृतलहरे, आदित्य जोशी, सतीश डहरिया, विनय कोसले, विक्रम जांगड़े, आशुतोष जानी आए। युवकों ने महंतबाड़ा परिसर की बाउंड्रीवाल को बिना अनुमति के जेसीबी से तोड़वा दिया। साथ ही गेट को भी तोड़ा गया। तोड़फोड़ के आरोप से बचने के लिए उन्होंने कांट्रेक्टर विनोद कुमार जायसवाल से समिति के उपाध्यक्ष के नाम पर बिल बनवा लिया। उपाध्यक्ष ने अपनी शिकायत में बताया कि वे कांट्रेक्टर विनोद जायसवाल को नहीं जानते। समिति के उपाध्यक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ धारा 147, 419, 420, 447, 448 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights