Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: पेट्रोल पंप में लूट के लिए पहुंचे बाइक सवार युवकों ने...

बिलासपुर: पेट्रोल पंप में लूट के लिए पहुंचे बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली, जिले भर में की गई नाकेबंदी…

बिलासपुर। कोटा स्थित पेट्रोल पंप में लूट की नीयत से पहुंचे बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। लूट में असफल होने के बाद बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले। युवकों ने अपने चेहरे को गमछे से बांध रखा था। एक युवक का चेहरा सीसीटीवी में कैद हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज लिया है। इसके आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।

कोटा लोरमी रोड स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। युवकों ने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। बाइक से उतरते ही युवक पेट्रोल पंप के आफिस की ओर गए। वहां पर युवकों ने कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर स्र्पयों की मांग करने लगे। पिस्टल और चाकू देखते यर कर्मचारी वहां से भागने लगे। इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी। इसके बाद लुटेरे अपनी बाइक से बिलासपुर की ओर भागने लगे। कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप मालिक नवल किशोर और संजय अग्रवाल को दी।

इसके बाद घटना की सूचना कोटा थाने में दी गई। लूट और गोली चलाने की सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस पर एएसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा और अधिकारी मौके पर पहुुंच गए। वहीं, एसीसीयू की टीम को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। साथ ही सीसीटीवी के फुटेज लिए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

दूसरी गोली लोड करने से पहले भागे युवक: बाइक से पेट्रोल पंप में पहुंचने के बाद युवकों ने पिस्टल और चाकू लहराते हुए कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों को डराने के लिए एक युवक ने पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद वह पिस्टल में दूसरी गोली लोड करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले ही उसके साथ ही बाइक चालू कर भागने की कोशिश की। इसे देख पिस्टल लोड करने वाला युवक भी बाइक में बैठ गया।

जिले भर में की गई नाकेबंदी: पेट्रोल पंप में लूट की कोशिश और फायरिंग की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने जिले में नाकेबंदी करने निर्देश दिए। इस पर पुलिस की टीम हर थाने में नाकेबंदी कर बाइक सवार युवकों की जांच में जुट गई। देर शाम शहर के चौक-चौराहों में नाकेबंदी की गई। इसके अलावा जिले की सीमा में भी नाकेबंदी की गई। लुटेरों युवकों का सुराग नहीं मिल पाया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights