Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमदेश के सबसे बड़े जॉब फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़: एक गिरफ्तार, सरकारी...

देश के सबसे बड़े जॉब फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़: एक गिरफ्तार, सरकारी वेबसाइट जैसी दिखने वाली बनाई थी वेबसाइट

ओडिशा में ईओडब्ल्यू ने साल 2022 के आखिरी हफ्ते में देश के सबसे बड़े जॉब फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसे अलीगढ़ के कुछ इंजीनियर ऑपरेट कर रहे थे। आईजी ईओडब्ल्यूइस जय नारायण पंक ने कहा कि मामले में हमने मध्य प्रदेश के रतलाम से एक इंजीनियर अर्पित पांचाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने 9 वेबसाइटें विकसित कीं जो सरकारी वेबसाइटों की तरह दिखती थीं।

धोखाधड़ी और ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। मध्य प्रदेश में पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत में बताया कि 2 साल पहले शातिर ठग ने महिला को एडिशन विभाग में संचालक के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोहेफिजा थाना के एसआई राम प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर की रहने वाली रेखा रैकवार ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। रेखा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसे 8 फरवरी 2020 को उसके फोन पर सुकांतो दास चक्रवर्ती के नाम के व्यक्ति का कॉल आया। और उसने मिलने के लिए महिला को एक होटल में बुलाया। वहां पर चक्रवर्ती ने महिला के शैक्षणिक दस्तावेज देखने के बाद बोला कि वे उसकी नौकरी केंद्रीय मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एविएशन विभाग में संचालक के पद पर लगवा देगा। लेकिन नौकरी लगवाने की कीमत देनी होगी। इसके बाद चक्रवर्ती ने पीड़ित रेखा से रुपयों की मांग की।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights