Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: 13 दिन, 500 सीसीटीवी और 300 गांवों के खाक छान कर,...

बिलासपुर: 13 दिन, 500 सीसीटीवी और 300 गांवों के खाक छान कर, पुष्कर पेट्रोल पंप के गोली बाजों को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के पुष्कर पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 3 जनवरी को पेट्रोलपंप में लूट की नाकाम कोशिश की थी। जिन्हें 13 दिनों में पुलिस ने 300 गांवों में तलाश कर व 500 सीसीटीवी का अवलोकन कर गिरफ्तार किया है। इस दौरान 100 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की गई और अन्य थाना क्षेत्र में हत्या व हत्या के प्रयास के मामलें में फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में स्टेशन मास्टर के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर उनका बाइक लूट लिया था।

कोटा क्षेत्र के लोरमी रोड चंगोरी स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में तीन जनवरी को बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूट का प्रयास किया था। इसमें सफल नहीं होने पर लुटेरे बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना पर एसपी पास्र्ल माथुर समेत अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद एसपी ने 15 सदस्यीय जांच टीम बनाई। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही थी।

फुटेज को पुलिस इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर संदिग्धों की पहचान कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि सीसीटीवी में दिख रहे युवक के मिलते जुलते हुलिए का युवक सरकंडा के अशोक नगर में रहता है। संदेही युवक आटो चलाता है। इस पर पुलिस ने अशोकनगर मुस्र्म खदान अटल आवास में रहने वाले अब्दुल इरशान (25) को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक राजस्थान के ग्राम दुलकोट थाना नियानगंज जिला धौलपुर का रहने वाला है।

वह यहां रिश्तेदार के घर रहकर आटो चलाता है। उसने अपने रिश्तेदार शेख मुस्तफा (25) और अब्दुल खान (26) दोनों निवासी संजय नगर तालापारा के साथ लूट की योजना बनाई। तीनों बाइक से पेट्रोल पंप गए। वहां पर फायरिंग करते हुए लूट की कोशिश की। देसी कट्टे में गोली भरने के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी उनकी ओर दौड़े। इस पर तीनों वहां से भाग निकले। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपित युवकों के कब्जे से देसी कट्टा, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त किया है।

लूट लिया था बाइक: मंगला के महर्षि स्कूल रोड में रहने वाले स्टेशन मास्टर गोपाल कुमार जायसवाल 27 दिसंबर की रात ड्यूटी पर घुटकू जा रहे थे। वे तुर्काडीह अंडरब्रिज के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार अब्दुल इरशान और शेख मुस्तफा ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने कट्टा दिखाकर स्टेशन मास्टर को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने स्टेशन मास्टर की बाइक, मोबाइल और ड्यूटी बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों अलग-अलग बाइक में भाग निकले। स्टेशन मास्टर की शिकायत पर पुलिस इसकी जांच कर रही थी।

 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights