Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: महिला की हत्या, बेड पर मिली लाश, चेहरे और गले पर...

बिलासपुर: महिला की हत्या, बेड पर मिली लाश, चेहरे और गले पर था खून; रात को नागपुर जाने की बात कहकर निकला है पति

बिलासपुर। इंदु चौक के पास रहने वाली नवविवाहिता की खून से सनी लाश मिली है। मंगलवार की सुबह स्वजन कमरे में लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। इसे देख मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया है। साथ ही परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इंदु चौक के पास रहने वाले पीटर सिंह एक पैर से विकलांग है। वे दबेली सेंटर चलाते हैं। घर के सामने ही वे रोज ठेला लगाते हैं। उनके इस काम में परिवार के सदस्य भी मदद करते हैं। सोमवार की रात पीटर आर्टिफिशियल पैर लगवाने के लिए नागपुर जाने निकले। इस दौरान घर में उनकी पत्नी सत्या और परिवार के अन्य सदस्य थे। मंगलवार की सुबह परिवार के सदस्य जब जागे तो सत्या का कमरा बंद था। दरवाजे को धक्का देकर परिवार की महिलाएं कमरे में गई। कमरे में सत्य की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। उन्होंने इसकी जानकारी सत्या के मायके वालों को दी।

साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि महिला की छह महीने पहले ही शादी हुई है। परिवार वालों ने बताया कि महिला गर्भवती थी। सोमवार की रात उसका पति आर्टिफिशियल पैर लगवाने के नाम पर नागपुर गया है। उसे घटना की जानकारी दी गई है। घटना की जानकारी होने पर उसने शहर लौटने की बात कही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights