Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: गंभीर रूप से जली हुई सड़क किनारे पर मिली अज्ञात महिला...

बिलासपुर: गंभीर रूप से जली हुई सड़क किनारे पर मिली अज्ञात महिला की सिम्स में हुई मौत, पुलिस छान रही CCTV कैमरा…

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 27 जनवरी की रात सड़क किनारे जली हालत में मिली महिला की इलाज के दौरान सिम्स में मौत हो गई। अभी तक मृत की पहचान नहीं हो पाई है। सिविल लाइन पुलिस मृतक महिला के स्वजन की तलाश में जुटी है। सिम्स प्रबंधन ने सबको सुरक्षित शव गृह में रखें हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि किसी ने डायल 112 को फोन कर बताया कि महावीर नगर मंगला बाइपास के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है। महिला ठेठाडबरी रेलवे ट्रैक के पास पड़ी हुई है। सूचना पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस पहुंच गई। वहीं, सिविल लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। जवानों ने झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने बताया कि महिला 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके कारण पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।

सोने की अंगूठी, पहनी है बिछिया: महिला ने हाथों में सोने की दो अंगूठी, कानों में सोने के टाप्स, हाथों में लाल-पीली चूड़ी पहनी है। एक पैर की अंगुली में बिछिया है। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास की कालोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights