Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: घर में घुसकर नकाबपोश युवकों ने मचाया तांडव, बुजुर्ग दंपति पर...

बिलासपुर: घर में घुसकर नकाबपोश युवकों ने मचाया तांडव, बुजुर्ग दंपति पर चाकू से किया हमला, हमलवार हुए फरार…

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में अचानक उस समय हड़कंप मचा गया जब नेहरू नगर स्थित राधेश्याम जायसवाल व सीता देवी जायसवाल के घर अचानक दो नकाबपोश युवक हाथ में चाकू लेकर बुजुर्ग दंपति के घर लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे। परिवार की हिम्मत और सजगता से नकाबपोस लूट की घटना को अंजाम नही दे पाए। लेकिन बुजुर्ग दंपति और उनकी नातिन को घायल कर के फरार हो गए।

मिल रही जानकारी के अनुसार बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के पास अचानक दो नकाबपोश युवक हाथ में बड़ा सा चाकू लिए नेहरू नगर राधेश्याम जायसवाल के घर में जबरदस्ती घुस गए और सीता देवी से कहने लगे की जो कुछ भी रखे हो निकल दो वरना जान से मार देंगे अचानक से हुए हमले से बुजुर्ग दंपति घबरा गए। इसी बीच उनकी नतनिन मीठी आ गई जिसे देख अज्ञात युवकों ने उसके ऊपर भी चाकू के पीछे से सर पर वार कर दिया।

जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने बचाओ बचाओ का शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा मचने के कारण अज्ञात नकाबपोस युवक मौके से फरार हो गए, जिसकी सूचना पड़ोसियों ने सिविल लाइन पुलिस को दी सूचना मिलते ही सिविल लाइन व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच फरार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गए। वही घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने डाग स्क्वायड और सिसिटीवी कैमरे की मदद इन आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights