Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमयश साहू हत्याकांड: समाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव…पुलिस के खिलाफ जमकर...

यश साहू हत्याकांड: समाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव…पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी…मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

बिलासपुर। यूपीएससी (UPSC) के छात्र यश साहू की हत्याकांड का मामला को लेकर सोमवार को साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यश साहू के वास्तविक हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर और मुआवजा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साहू समाज ने यश साहू के निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच समिति (CBI) के अधिन करने और मृतक परिजन को तात्काल सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नौकरी देने की भी मांग की है।

बता दे कि पीछले सप्ताह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास अम्बिकापुर के छात्र यश साहू की लाश मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर 9 मई को पुलिस ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध में पहले प्रेमी द्वारा दुसरे प्रेमी की हत्या करने का खुलासा किया था लेकिन इस खुलासे से असंतुष्ट साहू समाज असली हत्यारे की गिरफ्तारी की कर रहे है मांग।

समाज ने सीबीआई सहित 10 बिंदुओं में की जांच की मांग…

1. संबंधित पुलिस थाना द्वारा की जा रहीं जांच कार्यवाही से परिवार व समाज के सदस्य व जन प्रतिनिधि असंतुष्ट है, क्योंकि उन्हें युक्ति युक्त आशंका है कि पुलिस के द्वारा हत्या के अपराध में संलिप्त लड़की व उनके परिवार जन है ।

2. जिस जगह पर मारपीट किया गया वह बंद दाबा के मालिक के ऊपर कार्यवाही किया जाना चाहिए।

3. बंद ढाबा के चौकिदार द्वारा ताला खोलकर आरोपि का मदद किया गया ।

4. जप्त कार लड़की के परिवार का है, कार जप्त किया गया लेकिन कार मालिक के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया।

5. दैनिक सामाचार के अनुसार जिस ऑटो में बैठाने का जिक्र पुलिस प्रशासन कर रही है उस ऑटो का कोई पता साजी नहीं किया गया।

6. मृतक का मोबाईल उनके मित्र को देने वालों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किया गया।

7. वहां के स्थानिय लोगों के अनुसार हत्या में लड़की के भाई एवं अन्य परिजन का हाथ होना बताया जा रहा है।

8. समाचार व सोशल मिडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग बातें सामने आ रही है इससे स्पष्ट है कि पुलिस के द्वारा पिड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जांच ना कर संलिप्त व्यक्तियो को बचाने का कार्य कर रही है।।

19. प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान को अनदेखा किया जा रहा है।

10. सभी आरोपियों के मोबाईल लोकेशन की जांच किया जाए जिस हिसाब से मृतक का लाश मिला है उससे लगता है कि घटना में कई लोग शामिल है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights