Thursday, April 2, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: कृषि केन्द्र पर अफसरों का छापा, दो केंद्रों में मिली भारी...

बिलासपुर: कृषि केन्द्र पर अफसरों का छापा, दो केंद्रों में मिली भारी गड़बड़ी, नोटिस जारी…

बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये विभिन्न कृषि आदान सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का छापा मारकर औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान दो प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन एवं गड़बड़ी पाये जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर के निर्देश पर बीज, उर्वरक, कीटनाशक निरीक्षक दिलीप रात्रे द्वारा विकासखण्ड कोटा के मेसर्स युवराज कृषि केन्द्र रतनपुर एवं ओम कृषि केन्द्र रतनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स युवराज कृषि केन्द्र रतनपुर में स्टॉक पंजी अपूर्ण, बिल बुक में कृषको का हस्ताक्षर नहीं, कालातित हुए कीटनाशक औषधि का भण्डारण, बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक औषधि का भण्डारण, मूल्य सूची चस्पा नहीं, इसी प्रकार ओम कृषि केन्द्र रतनपुर में स्टॉक पंजी का संधारण नहीं, बिल बुक नहीं, कालातित हुए कीटनाशक औषधि का भण्डारण, बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक औषधि का भण्डारण, मूल्य सूची चस्पा नहीं पाया गया।

उक्त अनियमितता एवं कमियों के आधार पर नोटिस दिया जाकर और उक्त अनियमितता को 03 दिवस के भीतर सुधार कर लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए। समयावधि में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights