Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमनशे में धुत्त शराबी ने बोतल तोड़कर गले में किया वार, लहूलुहान...

नशे में धुत्त शराबी ने बोतल तोड़कर गले में किया वार, लहूलुहान युवक की हुई मौत, पुराना बस स्टैंड के पास हुई घटना…

बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त होकर हिंसा करना एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो अक्सर दुखद और घातक परिणामों में तब्दील हो जाती है। ऐसा ही एक मामला रविवार की रात करीब 1 बजे पुराना बस स्टैंड से सामने आया, जिसमें शराब की बोतल तोड़कर एक युवक के गले पर वार किया गया, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने न केवल एक जीवन को समाप्त कर दिया, बल्कि एक बार फिर से समाज में बढ़ते हुए नशे की समस्या और उसके दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों की जानकारी जुटा रही है।

सीएमडी कालेज के पास चंदुआभाठा में रहने वाले राहुल चौहान बीसीसी न्यूज़ चैनल में प्यून का काम करते थे। रविवार की रात वे अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराना बस स्टैंड की ओर गए थे। वहां पर वे अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवक ने शराब की बोतल तोड़कर राहुल के गले में वार कर दिया। इससे राहुल लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गए। गले में हुए वार के कारण राहुल ने वहीं पर तड़पकर दम तोड़ दिया।

इधर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पहंची लोगों की भीड़ लग गई थी। इधर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई हत्या की जानकारी लगते ही एसपी रजनेश सिंह और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। देर रात तक हत्यारे का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

देर रात तक होती है शराबखोरी: पुराना बस स्टैंड के पास देर रात तक शराबखोरी होती है। ऐसे में आसपास में नशेड़ियों की भी़ जमा रहती है। इधर पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण पुराना बस स्टैंड के आसपास आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। रविवार की रात करीब बजे पुराना बस स्टेंड के पास नशेडियों की भीड़ जमा थी। बताया जाता है कि राहुल और उसके दोस्त भी वहां पर शराब ही पी रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गईं।

बार से शराब की सप्लाई: शहर के भीतर कई बार से आधी रात के बाद भी पिछले दरवाजे से शराब की सप्लाई की जाती है। बार के बाहर नशेड़ियों की भी़ लगी रहती है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कई बार देर रात तक बार खुले होने के कारण मारपीट की घटनाएं भी सामने आई है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से मामूली कार्रवाई ही की जाती है। इसके कारण बार संचालक नियमों को ताक पर रखकर आधी रात के बाद भी ग्राहकों को शराब मुहैया कराते हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights