Tuesday, March 3, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर के उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की संदिग्ध लाश, पुलिस ने...

बिलासपुर के उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की संदिग्ध लाश, पुलिस ने आम लोगों से पहचान में मदद की अपील…

बिलासपुर। उसलापुर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल की परिस्थितियों और शव की स्थिति को देखते हुए मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या या किसी आपराधिक घटना का परिणाम।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी ने इस महिला को पहचाना हो या उससे संबंधित कोई जानकारी हो, तो नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर तुरंत संपर्क करें।

महिला की पहचान के लक्षण:

फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights