Friday, March 20, 2026
Homeक्राइमठगी कर फरार हुए अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह पर जोरदार प्रहार: दिल्ली और...

ठगी कर फरार हुए अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह पर जोरदार प्रहार: दिल्ली और उज्जैन तक पीछा कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति बरामद…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ |
बिलासपुर पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने 70 वर्षीय वृद्धा से सोने के आभूषण ठग लिए थे। पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देशन में सिविल लाइन थाना और एसीसीयू (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिनांक 18 अप्रैल 2025 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निवासी 70 वर्षीय हेमतला भोसले से अज्ञात व्यक्तियों ने “सोने के जेवर की शुद्धता जांचने” के बहाने आभूषण उतरवाए और कागज के बंडल से बदलकर उन्हें चकमा देकर फरार हो गए। वृद्धा को ठगी का अहसास होते ही उसने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी जांच से मिली कामयाबी

एसएसपी राजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना सिविल लाइन की टीम ने तत्काल घटनास्थल व आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली। तकनीकी इनपुट के आधार पर टीम दिल्ली पहुँची, जहाँ से जानकारी मिली कि आरोपी उज्जैन (मध्य प्रदेश) भाग गए हैं। टीम ने उनका पीछा कर उज्जैन से गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उन्हें दिल्ली लाकर बरामदगी की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

गिरफ्तार चारों आरोपी दिल्ली के निवासी हैं:

  1. मनोज सोलंकी, 42 वर्ष
  2. शांति देवी, 39 वर्ष
  3. विजय सोलंकी, 28 वर्ष
  4. सीमा सोलंकी, 24 वर्ष

इनके कब्जे से दो नग सोने की चूड़ी, दो सोने की चेन और ₹10,000 नकद बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख है।

रायपुर में भी घटना को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रायपुर जिले के गोलबाजार थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार की ठगी की बात कबूल की है। वहाँ दर्ज अपराध क्रमांक 24/25 में भी इनकी संलिप्तता उजागर हुई है।

पुलिस टीम को सराहना

इस कार्रवाई में एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, निरीक्षक एस.आर. साहू, थाना प्रभारी अजहररुद्दीन, उप निरीक्षक ओ.पी. कुर्रे सहित साइबर सेल और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र व पुरस्कार देने की घोषणा की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights