Tuesday, January 6, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों का...

छत्तीसगढ़: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 205 अधिकारियों और कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। इस बदलाव से विभागीय कामकाज में गति लाने और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने की मंशा जताई गई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • 86 वनरक्षक (Forest Guard)
  • 60 वनपाल (Forester)
  • 27 उपवनक्षेत्रपाल (Deputy Range Officer)
  • 32 लिपिक (Clerk)

वन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला आदेश विभागीय आवश्यकताओं, प्रशासनिक दृष्टिकोण और कुछ स्थानों पर रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इससे जमीनी स्तर पर निगरानी और संरक्षण कार्यों में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।

राज्य शासन द्वारा इस संबंध में विस्तृत तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापन और नवीन पदस्थापना स्थल का उल्लेख किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी समय पर नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights