Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमछत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी– मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मिली...

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी– मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मिली लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका…

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के पचोरी गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक घर से मां और बेटी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान बिंदा बाई चतुर्वेदी और उनकी बेटी उषा मनहरे के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के अंदर शव पड़े होने की सूचना सबसे पहले स्थानीय लोगों को मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

घटनास्थल पर सघन जांच के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है, जो रविवार को मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस डबल मर्डर के पीछे की वजह क्या थी और आरोपी कौन है।

यह मामला न सिर्फ पचोरी गांव, बल्कि पूरे खरोरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस रहस्यमय हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights