Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमचाकूबाजी करने वाले गैंग पर पुलिस का शिकंजा, छह आरोपी और तीन...

चाकूबाजी करने वाले गैंग पर पुलिस का शिकंजा, छह आरोपी और तीन नाबालिग गिरफ्तार — दो चाकू, बेल्ट और डंडा बरामद…

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चाकू, एक बेल्ट और एक डंडा जब्त किया है। इस वारदात में घायल युवक को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

9 अगस्त की रात करीब 11:45 से 12:00 बजे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम सेमरताल में हर्ष यादव पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने बेल्ट, डंडा और चाकू से वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

आहत के भाई परदेसी यादव के मुताबिक, आनंद वर्मा, साहिल वर्मा और उनके साथियों ने हत्या की नीयत से हमला किया। आनंद वर्मा ने चाकू से हर्ष यादव के सीने और पेट पर वार किया, जबकि साहिल वर्मा ने उसकी पीठ पर चाकू मारा। अन्य आरोपियों ने बेल्ट और डंडे से मारपीट की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और सभी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राजीव वर्मा पिता स्व. संजय वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी भूरी भाटा जलसो
  2. साहिल वर्मा पिता मूलचंद वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो
  3. लक्ष्मी प्रसाद केवट पिता रमेश केवट, उम्र 19 वर्ष, निवासी भूरी भाटा जलसो
  4. आनंद वर्मा पिता स्व. शिव प्रसाद वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो
  5. राजा वर्मा पिता भागवत वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला बिरकोना
  6. राजेंद्र वर्मा पिता झड़ी वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला बिरकोना
  7. तीन नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक

जब्त सामग्री

  • 02 चाकू
  • 01 बेल्ट
  • 01 डंडा

कानूनी धाराएं
मामला अप.क्र. 358/2025 के तहत धारा 109, 191(2), 191(3) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को 10 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights