Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमकोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस व शनिचरी चौक क्षेत्र में की गई पेट्रोलिंग,...

कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस व शनिचरी चौक क्षेत्र में की गई पेट्रोलिंग, संदिग्ध हालत में खड़ी मिलीं 4 महिलाएँ पकड़ाई, कोतवाली थाने को किया सुपुर्द…

बिलासपुर, 23 अगस्त 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को महिला सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान डीएसपी अनीता प्रभा मिंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें उप निरीक्षक सीता साहू, महिला आरक्षक रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर एवं प्रधान आरक्षक गिरधारी शामिल थे। टीम ने कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस, शनिचरी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की।

शनिचरी चौक पर लंबे समय से महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को भी पेट्रोलिंग के दौरान 3-4 महिलाएँ संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलीं। पुलिस टीम को देखते ही वे भागने लगीं, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पुलिस से हुज्जतबाजी की।

आसपास के लोगों ने बताया कि ये महिलाएँ देह व्यापार में संलिप्त रहती हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली के सुपुर्द किया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights