Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर के गोलबाजार में भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक, दमकल की...

बिलासपुर के गोलबाजार में भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक, दमकल की दो गाड़ियों और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों बाद पाया काबू…

बिलासपुर। शहर के व्यस्ततम गोलबाजार इलाके में मंगलवार देर रात अचानक लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। इस घटना में चार दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आगजनी की यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना लॉज परिसर में घटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक दुकानों से धुआं और लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैल गई कि वंदना हैंडलूम, मास्को शू, बालाजी ड्रायफ्रूट्स और महामाया बैग समेत चार दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं स्थानीय लोग भी प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझाने के प्रयास में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग भड़की होगी, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो सका है, लेकिन दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने एक बार फिर से बाजार क्षेत्र में फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights