Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमगुमने निकले युवकों की रिवर व्यू पर भिड़ंत— दोनों ओर से चले...

गुमने निकले युवकों की रिवर व्यू पर भिड़ंत— दोनों ओर से चले घूंसे और लातें, पुलिस ने क्रॉस FIR दर्ज कर घायल युवकों का कराया इलाज…

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिवर व्यू के पास बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। घटना में दोनों पक्षों के युवकों को चोटें आई हैं, जिनका पुलिस ने तत्काल उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अपने मित्रों के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान रिवर व्यू के पास लाला राजक एवं संदीप कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे और कथित रूप से प्रार्थी पक्ष को अश्लील गालियां देने लगे। इस पर प्रार्थी के साथ मौजूद नागेश बंजारे और विधि से संघर्षरत बालकों के बीच लाला राजक और संदीप कश्यप से विवाद बढ़ गया, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया।

दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज

घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • लाला राजक की रिपोर्ट पर नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1265/25 दर्ज किया गया है। इस पर धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है।
  • वहीं, सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक एवं संदीप कश्यप के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मारपीट की इस घटना में शामिल दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। घटना में सम्मिलित दो युवक विधि से संघर्षरत बालक हैं, जिनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

घायलों का कराया गया इलाज

मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के युवकों को पैरों में चोटें आईं, जिससे वे चलने में असमर्थ हो गए थे। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया।

पुलिस जांच जारी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मौके की परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights