Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरकांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव चंदन यादव एवं स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य...

कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव चंदन यादव एवं स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी का संयुक्त दौरा

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी संयुक्त दो दिवसीय प्रवास पर 29 अगस्त बुधवार को बिलासपुर पहुंचेगें। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि ज़िले के सातों विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर जिला मुख्यालय बिलासपुर के तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में दो दिन तक जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिले की ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं विधानसभावार कांग्रेसजनों से सिलसिलेवार मिलेगें।

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भुनेश्वर कलिता सहित सदस्य द्वय अश्विनी कोटवार व रोहित चौधरी की तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रवास पर 25 अगस्त शनिवार से पहुंच रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी चयन को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अलग अलग प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों सहित कांग्रेसजनों से रायशुमारी करेगें। कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दावा किया था कि टिकट के लिए दिल्ली की दौड़ अब संभावित प्रत्याशियों को नहीं लगानी होगी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के लिए संबंधित लोंग अब दिल्ली से छत्तीसगढ़ आकर प्रक्रिया को पूरा करेगें। किसी को यह बात उस समय अप्रासंगिक लगी होगी किंतु कांग्रेस में यह व्यावहारिक रूप से होता दिख रहा है।

बूथ, सेक्टर, जोन कमेटियों के गठन के बाद प्रशिक्षण शिविर व संकल्प शिविरों के सफल आयोजन के बाद संभावित प्रत्याशियों का आवेदन लेकर विधानसभा स्तर पर बूथ, सेक्टर, जोन कमेटियों से प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की गयी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा समन्वयक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी से अभिमत की प्रक्रिया को अपनाया गया है। इन सारी प्रक्रियाओं के बाद परंपरागत ढंग से दिल्ली में कार्य करने वाली छानबीन समिति (स्क्रीनिंग कमेटी) के सदस्यों का अलग अलग जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों व कांग्रेसजनों से चर्चा कर प्रत्याशी चयन प्रक्रिया मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारने के दावे को पुख्ता करती है। कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती और सर्वोत्तम प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाहती है।

अखिल भारतीय राष्टीय कांग्रेस के सचिव व प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी बुधवार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे कांग्रेस भवन पहुंचेगें व जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण एवं शहर) के पदाधिकारियों, जिले ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा करेगें। गुरूवार 30 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक कांग्रेसजनों से भेंट मुलाकात के बाद प्रदेश के प्रभारी सचिव चंदन यादव व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी मुंगेली के लिए प्रस्थान करेगें। जिले के सभी सात विधानसभा मरवाही, कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा के अंतर्गत आने वाली सभी ब्लॅाक/नगर कमेटियों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों से अलग अलग समय का निर्धारण कर भेंट करेगें।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के महामंत्री व प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं जिले के सभी ब्लॉक/नगर इकाईयों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों को सूचित करें जिससे मिलने के इच्छुक सभी कांग्रेसजन निर्धारित समयावधि में भेंट कर अपनी बात रख सकेंं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights