बिलासपुर/ लाठीचार्ज को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा दिए जा रहे बयान से सियासत गरमा गई हैं।उनकी जुबां पर लग़ाम लगवाने के लिए कांग्रेसी अब पुलिस की शरण मे चले गए हैं। कांग्रेसियों ने एसपी आरिफ़ शेख़ को मंत्री के बयान पर रोक लगवाने और उनके खिलाफ कांनूनी कार्यवाही करने को सम्बंधित मागों को लेकर एक पत्र सौपा है।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर के नेतृत्व में शनिवार दोपहर करीब एक बजे बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुचे थे।कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण रॉय ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस भवन में 18 सितंबर को हुए लाठीचार्ज से कांग्रसियों के साथ ही शहर की जनता आहत है। सभी इस घटना का विरोध कर रहे हैं, सिवाय मंत्री अमर अग्रवाल को छोड़कर। शहर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के ज़िमेदार मंत्री होने बावजूद वे मीडिया में बयानबाजी कर अफवाह फैला रहे हैं। उनका बयान कांग्रसियों को उतेजित और जनता को गुमराह करने वाला है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से एसपी को हमने आगाह किया है कि मंत्री ने कांग्रेसियो को पहले गुंडा माफिया फिर कचरा कहा। इससे आक्रोशित होकर हमें उनके बंगले का घेराव करना पड़ा था। अब भी मंत्री अग्रवाल भड़काऊ बयानबाजी कर शहर का माहौल खराब कर रहे है। कांग्रेसियों ने उनके द्वारा अब तक दिए गए बयानों की जांच करने और भविष्य में ऐसी बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा है कि ऐसे गलत बयानी पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की जाये, जिससे शहर की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो। कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, पार्षद तैयब हुसैन, शेख नजुरूदीन, संतोष मानिकपूरी आदि शामिल थे।
मंत्री खुलासा करें, किसने कहा था-अटल की साजिश थी
कांग्रेसियों ने मंत्री से इस बात का खुलासा करने को कहा है कि किस कांग्रेसी दावेदारों ने उनसे कहा है कि अटल श्रीवास्तव खुद ही साजिश कर लाठियां खाई है। दरअसल मंत्री ऐसा बयान देकर कांग्रेसियों की एकता को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, पर कांग्रेसी एक है।मंत्री की किसी भी प्रकार की साजिश कांग्रेसियों पर नही चलने वाली है।
एसपी बोले- जांच करेंगे
एसपी आरिफ़ शेख़ ने कांग्रेसियों की बातों को गंभीरता से सुना। इस दौरान कांग्रेसियों ने उन्हें मंत्री के बयानों से सम्बंधित सीडी सौपी। एसपी ने कांग्रेसियों को आश्वस्त किया कि वे सीडी की जांच कराएंगे।


