Homeबिलासपुरबिलासपुर जिला पंचायत में लगी भीषण आग...दमकल की कई गाड़ी घटना स्थल...

बिलासपुर जिला पंचायत में लगी भीषण आग…दमकल की कई गाड़ी घटना स्थल पर मवजूद…घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती…

बिलासपुर। शुक्रवार सुबह जिला पंचायत कार्यालय की प्रथम तल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते जिला पंचायत सीईओ का चेम्बर जलकर खाक हो गया। आगजनी में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं। आग के बीच दो कर्मचारियों के फंसे होने की खबर है। मौके पर कलेक्टर संजय अलंग और सीईओ रितेश अग्रवाल पहुंच गए हैं।

जिला पंचायत के कर्मचारी सुबह 10:30 बजे कार्यालय पहुंच गए थे। कर्मचारियों ने अपना काम ही शुरू किया था कि बिल्डिंग के प्रथम तल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग के फैलते ही कमर्चारियों में हड़कम मच गया। सभी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। जब कर्मचारी बिल्डिंग से बाहर निकल गए तो पता चला चार कर्मचारी आग में फंसे हुए है। आनन-फानन में दमकल बुलाई गई। दमकल के पहुंचते तक सीईओ चेम्बर और रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। कर्मचारी दमकल के आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और फंसे हुए कर्मचारियों को बचा लिया गया है। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts