Advertisement
ज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (17 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (17 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के व्यक्ति अगर कोई खास बिजनस डील करने जा रहे हैं तो आज उसकी सफलता के पूरे योग बन रहे हैं, पूरी मेहनत के साथ कार्य करें। वहीं आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए आध्यात्मिकता की ओर रूख करें।

वृष :- वृष राशि के लोगों के अटके हुए काम आज बनेंगे, फिजूलखर्ची से बचें। आज अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, अगर आप अभी तक अकेले हैं तो आपको आपका पार्टनर भी मिल सकता है।

मिथुन :- मिथुन राशि के व्यक्ति आज अगर कोई व्यावसायिक डील करने जा रहें हैं तो पूरी सतर्कता बरतें, सोच-समझकर की गई डील से लाभ होगा।

कर्क :- कर्क राशि के व्यक्ति अगर किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल इस यात्रा को टाल दें, यात्रा पर जाने से लाभ नहीं होगा। अगर किसी से झगड़ा चल रहा है तो आज सुलह होने की संभावना है, व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

सिंह :- सिंह राशि के व्यक्ति आज किसी संपत्ति संबंधी विवाद में फंस सकते हैं, वाणी पर संयम रख विवाद से बचें। आज आर्थिक कारणों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज साहित्य में रूची दिखाते नजर आएंगे, साहित्य में सृजनात्मकता आएगी।

कन्या :- कन्या राशि के व्यक्ति आज किसी खास कार्य में सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे, आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। आज सोच-समझकर खर्च करें, आर्थिक रूप से अपने आप को कमजोर महसूस करेंगे।

तुला :- तुला राशि के व्यक्ति अगर कोई नया कार्य करने का विचार कर रहे हैं तो उस कार्य को आज से शुरू न करें, नए कार्य के प्रारंभ हेतु दिन अनुचित है। आज पूरा दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा, किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के लोगों की आज किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है, इससे आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे। आपके लिए आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।

धनु :- धनु राशि के लोगों के किसी विवाद में फंसने के योग बन रहे हैं, ऑफिस में सहकर्मियों से बहस हो सकती है, व्यवहार में नियंत्रण रखें। आपके लिए इच्छा पूर्ति के योग बन रहे हैं, कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर :- मकर राशि के लोगों के लिए इच्छित पार्टनर मिलने के योग बन रहे हैं, खरीदारी में धन व्यय होगा। आज विलासिता से पूरी तरह दूर रहें, अनावश्यक खर्च होने की संभावना है।

कुंभ :- कुंभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी, सहकर्मी आपके कार्य में आपका पूरा सहयोग देंगे। किसी व्यवसायिक कार्य से कहीं बाहर मीटिंग पर जाना पड़ सकता है, इससे आप थकान महसूस करेंगे।

मीन :- मीन राशि के व्यक्ति आज नकारात्मकता से दूर रहें, कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का ज्ञान आपको लाभ दिलाएगा। पुराने लंबित पड़े कार्य आज पूरे होंगे, किसी काम की टेंशन न लें।

राशिफल – 17 अप्रैल 2018

error: Content is protected !!