Advertisement
क्राइम

24 घण्टे बाद भी नही पकड़ाया ,दुष्कर्म का आरोपी कॉलेज प्रिंसिपल

24 घण्टे बाद भी नही पकड़ाया ,दुष्कर्म का आरोपी कॉलेज प्रिंसिपल

बिलासपुर। 376 का आरोपी सीएमडी कॉलेज का प्राचार्य दीपक चक्रवर्ती पुलिस की गिरफ्त से अभी तक बाहर है। वही आरोपी को पकड़ने पुलिस जगह जगह पता साजी कर रही है,लेकिन कोई सफलता नही मिल रही है। मामले को लेकर शहर की राजनीति भी गरमाते लगी है।

उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका महिला सेल के कार्यालय में एक महिला अपने पति के साथ पहुचकर प्रदेश के प्रतिष्ठित सीएमडी कॉलेज के प्राचार्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी शिकायत की जांच के बाद मामले में पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी फरार प्राचार्य को पकड़ने अलग अलग स्थानों में सर्चिंग शुरू कर दी तथा आज दिन भर प्राचार्य को लगातार ढूंढती नजर आई, परन्तु दुष्कर्म के आरोपी प्राचार्य पुलिस को कही नही मिला। जैसे जैसे मामले की जानकारी फैलते गई वैसे वैसे छात्र संगठनों की राजनीति गरमाती रही जिसमे आज एन एस यू आई एवं राजनैतिक संगठनों के विरोध में स्वर लगातार बिलासपुर कलेक्ट्रेट में गूंजते रहे है। दुष्कर्म की पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी प्राचार्य ने उसे लगातार अवैध संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता था और उसकी पुत्री को भी शामिल करने की बात बताई है । पीड़िता ने बताया कि वो पहली महिला नही है जिसको प्राचार्य ने अपनी हवस का शिकार बनाया है ।उसने अन्य महिलाओं के भी नाम बताए जिनके साथ वह ऐसा कृत्य करने को उकसाता है।

पीड़ित महिला ने बताया कि प्राचार्य उसे राजकिशोर नगर स्थित रवि इन्क्लेव नामक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया था। ताजा खबर की टीम ने जब उक्त अपार्टमेंट में जाकर जमीनी हकीकत जानने छानबीन की तो पाया कि 301 नंबर का प्लेट आरोपी प्राचार्य का है,और वहाँ उसकी नई चारपहिया और स्टाइलिश दुपहिया वाहन खड़ी मिली प्राप्त सूत्रों की माने तो आरोपी प्राचार्य का उस फ्लैट में कई अलग अलग महिलाओं के साथ आने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार चल रहे प्राचार्य ने सोमवार की रात पुलिस से छुपकर वही गुजारी है,और सुबह होते ही वह नज़रे बचाकर फरार हो गया। मामले में इस प्रकार की गतिविधि ने पुलिस प्रशासन की कार्यवाई पर प्रश्न खड़ा कर दिया है,लगातार खोजबीन के बावजूद आरोपी 24 घण्टे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

error: Content is protected !!