Monday, June 30, 2025
Homeक्राइममध्यप्रदेश: दूसरी महिला के साथ पकड़े गए DG ने पत्नी को बेरहमी...

मध्यप्रदेश: दूसरी महिला के साथ पकड़े गए DG ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, बेटे ने की गृहमंत्री से शिकायत…

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के एक DG रैंक के अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने किसी और महिला के साथ पकड़े जाने के बाद सीनाजोरी करते हुए पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने सरकारी घर में अन्य कर्माचारियों के सामने पत्नी से मारपीट की। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। अधिकारी के बेटे ने राज्य के गृहमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव को वीडियो भेजकर पिता की शिकायत की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि पुरुषोत्तम शर्मा किसी और महिला के संपर्क में थे। यह खबर उनकी पत्नी को हो चुकी थी। एक दिन पत्नी ने उन्हें उस महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने पति की इस करतूत का विरोध किया, लेकिन उसी दिन घर पहुंचे पुरुषोत्तम शर्मा ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। मारपीट का यह वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे पार्थ शर्मा भी आईआरएस ऑफिसर हैं। उन्हें घर में हुई इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने वीडियो फुटेज के साथ अधिकारियों के पास पिता की शिकायत की है।

महिला आयोग ने सीएम से की जेल में डालने की सिफारिश

इस बीच यह मामला राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि इसके लिए डीजी को नोटिस जारी किया जाएगा। उधर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि इस अधिकारी को मध्य प्रदेश पुलिस सर्विस से बाहर कर दिया जाए और सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिख रही हूं।

गृहमंत्री को लिखित शिकायत का इंतजार

उधर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि उन्हें मीडिया से इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंन कहा कि लिखित शिकायत आने पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest