Friday, February 20, 2026
Homeअन्यसुबह 10 बजे CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार,PM मोदी भी...

सुबह 10 बजे CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार,PM मोदी भी आ सकते हैं

महागठबंधन सरकार से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार राज्य में छठी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण राजभवन में सुबह 10 बजे ही होगा। इस नई सरकार में भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी राज्य के नए उप मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा भाजपा कोटे से दर्जन भर से अधिक विधायकों को भी सरकार में शामिल होने का मौका मिलेगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की चर्चा है।
हालांकि इसकी पुष्टि भाजपा के किसी नेता ने नहीं की। वैसे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सुबह की फ्लाइट से पटना पहुंच रहे हैं। कई अन्य केन्द्रीय मंत्रियों के भी आने के आसार हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights