Saturday, February 21, 2026
Homeअन्यमोदी कैबिनेट का विस्तार आज, 4 ब्यूरोक्रेट्स कैबिनेट में होंगे शामिल

मोदी कैबिनेट का विस्तार आज, 4 ब्यूरोक्रेट्स कैबिनेट में होंगे शामिल

मोदी कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। पीएम मोदी अपने कैबिनेट में 9 नए चेहरों को शामिल करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार की सबसे खास बात यह है कि इनमें चार ऐसे लोगों का नाम चल रहा है जो रिटायर ब्यूरोक्रेट हैं।

राष्ट्रपति भवन में सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अनंत हेगड़े, वीरेंद्र कुमार और हरदेव सिंह पुरी को मंत्री बनाया जाएगा। वहीं मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सतपाल सिंह तथा पूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह को भी मंत्री बनाया जाएगा। गजेंद्र सिंह, अल्फोंस कन्नाथनम, शिवप्रताप शुक्ला और अश्विनी चौबे को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है. सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस फेरबदल में किसी भी सहयोगी दल से मंत्री नहीं बनाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार निर्मला सीतारमन और धर्मेंद्र प्रधान को प्रमोशन भी मिल सकता है। नितिन गडकरी को रेल मंत्री बनाए जाने की अटकलों में दम नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी, गडकरी के मौजूदा मंत्रालय यानी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में उनके कामकाज से खुश हैं।

छह मंत्री अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ मंत्रालय जो अहम हैं और जिनके फुलटाइम मंत्री नहीं हैं, वे मंत्रालय किसको मिलेंगे इस पर सबकी नज़र रहेगी। ये मंत्रालय हैं- रक्षा, पर्यावरण, सूचना-प्रसारण और शहरी विकास मंत्रालय. तीन साल में तीसरी बार मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो रहा है।

आने वाले वक्त में गुजरात, हिमाचल, मध्य प्रदेश में चुनाव होना है, साथ ही लोकसभा चुनाव में भी दो साल से कम का वक्त बचा है, ऐसे में इस कैबिनेट फेरबदल और पीएम की नई टीम पर सबकी निगाहें हैं। इस्तीफा देने वाले मंत्री हैं- राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान, फगन सिंह कुलस्ते, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडे, बंडारू दत्तात्रेय. रेल मंत्री सुरेश प्रभु को दूसरा विभाग दिया जा सकता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights