Sunday, February 22, 2026
Homeअन्यमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए खोदा करोड़ो का खेल मैदान

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए खोदा करोड़ो का खेल मैदान

                     
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए खोदा करोड़ो का खेल मैदान

                           संजय जायसवाल
                                संवाददाता
                                   मुंगेली

मुंगेली..खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिये सरकार के द्वारा करोड़ो रूपये खर्च किये जा रहे है लेकिन प्रशासन के मनमानी के चलते उन प्रतिभाओं को उनका लाभ नही मिल पाता ऐसा ही एक मामला मुंगेली में देखने को मिल रहा है नगर पालिका क्षेत्र के शिवाजी वार्ड में करोड़ो रुपयो की लागत से खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान का निर्माण किया गया था जिसका लोकार्पण खुद प्रदेश के मुखिया के द्वारा सम्पन्न हुआ था इस खेल मैदान के बनने के बाद जिले सहित आसपास के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था लेकिन उनको ये नही मालूम था कि उनके उत्साह का अब अंत होने वाला है।

कारण है जिला प्रशासन की मनमानी जिस खेल मैदान का लोकार्पण खुद मुख्यमंत्री के हांथो हुआ था।मंच बनाने के नाम पर  जिला प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी किया जा रहा है जिसके चलते उसी खेल मैदान को खोदा जा रहा है साथ ही सभा के लिए बड़ा सा डोम भी तैयार किया जा रहा है इसको लेकर खेल प्रेमियों में जिला प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है गौरतलब हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का जब भी जिले में आगमन होता है उनके द्वारा हर बार विकास कार्यो की कई सौगात दिया जाता है और स्थानीय नेताओं सहित आमजनता के भावनाओ का सम्मान करते हुए जिले में हर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करते है।

लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे मनमानी के चलते उन सुविधाओं का लाभ आम जनता को नही मिल पाना दुर्भाग्यजनक है ऐसे में अभी भी समय है कि होने वाले उक्त आयोजन के लिए नगर के अन्य जगहों का चयन कर आम जन के भावनाओ का ख्याल रखा जाए प्रदेश के मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम 5 अक्टूबर को निर्धारित किया गया इस कार्यक्रम में एक बार फिर मुख्यमंत्री के हांथो बड़ी सौगात मिलेगी साथ ही उनके द्वारा जिले के कई भवनों का लोकार्पण और होने वाले कार्यो का भूमिपूजन भी करेंगे जिसके लिए नगर में जोरशोर से तैयारियां की जा रही है

वही इस बारे में ताजा खबर 36गढ़ से बात करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पात्रे का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण मुंगेली के एक मात्र खेल स्टेडियम को जिला प्रशासन द्वारा मंच,डोम इत्यादि बनाने के लिए जो खोदाई की जा रही है वह मुंगेली की जनता एवं खिलाड़ियों की भावनाओ के साथ खिलवाड़ है

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights