Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरवेब मीडिया के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणी करने वाले दुर्गा सोनी के...

वेब मीडिया के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणी करने वाले दुर्गा सोनी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव… भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व मंत्री से होगी शिकायत

वेब मीडिया के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वाले दुर्गा सोनी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव… भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व मंत्री से होगी शिकायत

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर बेव मीडिया के खिलाफ ओछी टिप्पणी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। वेब न्यूज पोर्टल एसोसिएशन ने इस मामले की शिकायत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह और मेयर किशोर राय से करने का फैसला लिया है।
वेब न्यूज पोर्टल एसोसिएशन की बैठक रविवार दोपहर सर्किट हाउस में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा सोशल मीडिया पर बेव मीडिया के खिलाफ लगातार की जा रही ओछी टिप्पणी था। बैठक में बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय की खबरों को वेब मीडिया भी प्रकाशित कर रहा है। इसे लेकर पूर्व पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता दुर्गा सोनी लगातार ओछी टिप्पणी कर रहे हैं। रविवार सुबह भी आजकल.इंफो में कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय की खबर प्रकाशित की गई। यह खबर किसी भी नेता के खिलाफ न होकर सामान्य बेसबॉल संघ की बैठक में हुए निर्णय से संबंधित थी। इस पर पूर्व पार्षद सोनी ने सोशल मीडिया ग्रुप हमर बिलासपुर में ओछी टिप्पणी कर अपनी गंदी मानसिकता का परिचय दिया है। बैठक में वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने कहा कि क्या अब सोनी हमें समाचार चयन के बारे में बताएंगे। उनकी इतनी हैसियत कैसे हो गई। यह तो अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है। वेब मीडिया में भाजपा नेताओं की खबरें भी प्रकाशित हो रही हैं तो क्या ये लोग चंदा देकर प्रकाशित कर रहे हैं। क्या इन लोगों ने भी वेब मीडिया को गोद ले लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा कार्यकर्ता दुर्गा सोनी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया और अव्यक्ति की आजादी पर हमला करने के मामले में उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौशिक समेत मंत्री अग्रवाल को भी पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष साहू, सचिव दिलीप यादव, सहसचिव अखलाख खान, कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पंकज खंडेलवाल, विनय मिश्रा, जयशंकर पांडेय, नीरज माखीजा आदि मौजूद थे।

वेब मीडिया किसी पार्टी से नहीं बंधा

बैठक में बताया गया कि बेव न्यूज पोर्टल एसोसिएशन और इससे जुड़ा कोई भी वेब मीडिया किसी भी राजनीतिक पार्टी से बंधा हुआ नहीं है। एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार वेब मीडिया के जरिए स्वच्छ और निर्भिक पत्रकारिता करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। भविष्य में यदि कोई भी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता किसी भी वेब मीडिया पर हमला करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights