Homeछत्तीसगढ़दर्दनाक बस हादसा: कुनकुरी जा रही यात्री बस गोडाअम्बा के पास पलटी,...

दर्दनाक बस हादसा: कुनकुरी जा रही यात्री बस गोडाअम्बा के पास पलटी, दो दर्जन यात्री सवार, 6 मौत की आशंका…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा गांव के पास हुआ है। बस में लगभग दो दर्जन यात्री सवार बताए जा रहा की 6 लोगों का मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान गोडाअम्बा गांव के पास चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, हालांकि घायलों की सही संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना और करडेगा पुलिस चौकी की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts