Tuesday, March 10, 2026
Homeबिलासपुरवेब मीडिया पर टिप्पणी मामले ने तूल पकड़ा… कांग्रेस ने कहा- दुर्गा...

वेब मीडिया पर टिप्पणी मामले ने तूल पकड़ा… कांग्रेस ने कहा- दुर्गा सोनी को माफी मांगनी चाहिए, जकांछ नेता बोले- अभिव्यक्ति पर हमला… जनिए प्रेस क्लब अध्यक्ष ने क्या कहा

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया ग्रुप हमर बिलासपुर में की थी ओछी टिप्पणी

बिलासपुर। वेब मीडिया पर ओछी टिप्पणी मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। वेब मीडिया के पक्ष में कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता आ गए हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि वेब मीडिया पर टिप्पणी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता दुर्गा सोनी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, जकांछ नेता ने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ निंदा की है।
बीते रविवार को पूर्व पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता दुर्गा सोनी ने आजकल.इंफो की एक खबर को लेकर सोशल मीडिया हमर बिलासपुर में ओछी टिप्पणी की थी, जबकि यह खबर किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं थी। खबर बेसबॉल संघ की बैठक से संबंधित थी। इस मामले को लेकर वेब न्यूज पोर्टल एसोसिएशन ने बैठक की और भाजपा कार्यकर्ता सोनी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया था। वेब मीडिया पर ओछी टिप्पणी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कांग्रेस और जकांछ के नेता खड़े हो गए हैं। कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेंद्र जायसवाल का कहना है कि हर मीडिया को अभिव्यक्ति की आजादी है। चाहे वह प्रिंट हो न्यूज चैनल हो या फिर वेब मीडिया। आज के दौर में सबसे तेज वेब मीडिया हो गया है और इसकी खबरें भी विश्वसनीय हैं। जिस खबर पर भाजपा कार्यकर्ता सोनी ने टिप्पणी की है, वह तो प्रेस विज्ञप्ति थी। इससे साबित हो रहा है कि भाजपाई कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय से कितने डरे हुए हैं। मीडिया पर हमला करने वाले खिलाफ निंदा प्रस्ताव करना तो ठीक है, लेकिन एफआईआर भी होनी चाहिए, ताकि कोई और इस तरह की दु:साहस न कर सके। उनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता को हमर बिलासपुर ग्रुप में ही ओछी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। इधर, जकांछ नेता मणिशंकर पांडेय ने एक बयान जारी कर कहा है कि वेब मीडिया के खिलाफ गलत और ओछी बयानबाजी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता सोनी के खिलाफ जकांछ निंदा करती है। ऐसी ओछी टिप्पणी करना गंदी मानसिकता का परिचायक है। हमें पता है कि वेब पोर्टल स्वच्छ, निर्भिक, निष्पक्ष समाचार देते हैं। यह मानसिकता नेता अपने दिमाग से निकाल दें कि किसी के कहने पर कोई समाचार बनाते हैं। कोई भी कितना प्रभावशाली हो, लेकिन वह किसी वेब मीडिया चलाने वाले पत्रकारों को नहीं खरीद सकता। बेव पोर्टल के पत्रकार बिकाऊ नहीं हैं। इनके खिलाफ गंदी मानसिकता रखने वालों के खिलाफ जकांछ घोर निंदा और भर्त्सना करती है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष बोले- शिकायत आएगी तो संज्ञान में लेंगे

वेब मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले में प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा का कहना है कि मामले की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है। अभी तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आएगी तो उसे संज्ञान में लिया जाएगा। सभी मीडिया स्वतंत्र हैं और किसी भी मीडिया पर हमला करना यानी कि प्रेस जगत पर हमला करने जैसा है। संगठन ऐसे लोगों को कभी भी बर्दाशत नहीं करेगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights