पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की तबीयत बिगड़ने पर प्रिंस-डायना ने छोड़ा खाना-पीना

अजीत जोगी के बंगले के कर्मचारी और प्रिंस-डायना की देखभाल करने वाले राकेश नायक ने बताया कि मंगलवार शाम को जैसे ही बंगले में हलचल बढ़ी और श्रीमती अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी और परिवार के सदस्यों के बीच हड़बड़ाहट मची, तो इन दोनों को अहसास हो गया कि फिलहाल स्थिति ठीक नहीं है, तब से दोनों ने खाना छोड़ दिया है। उनके सामने नियमित दिनचर्या के तहत दूध-अंड़े परोसा गया, लेकिन प्रिंस-डायना ने खाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
बताया जाता है कि प्रिंस-डायना दूसरी पीढ़ी है, जोकि अजीत जोगी के साथ रह रहे हैं। जोगी को उनसे बेहद प्यार है। उनकी गाड़ी की आवाज सुनकर वे सबसे पहले उनका स्वागत करने भागते हैं और जब तक वे उनसे मिल न लें, वे जोगी के आसपास ही रहते हैं।


