Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिमस्तूरी जनपद के उपाध्यक्ष विनोद सिंह का नाम मुख्यमंत्री के स्वागत सूची...

मस्तूरी जनपद के उपाध्यक्ष विनोद सिंह का नाम मुख्यमंत्री के स्वागत सूची से गायब

बिलासपुर.कांग्रेस से भाजपा संगठन में शामिल हुए मस्तूरी जनपद के उपाध्यक्ष विनोद सिंह का नाम स्वागत सूची में शामिल नहीं होने से मस्तूरी जनपद में लंबे समय से जनपद सदस्यों और भाजपा संगठन के बीच सुलगती चिंगारी को एक बार फिर हवा मिल गई है।जिससे मस्तूरी जनपद का राजनैतिक तापमान नवतपा में 45 के पार हो गया है।

आपको बता दें कि मस्तूरी जनपद में अध्यक्ष व सदस्यों के बीच होने वाली पर्दे के पीछे की लड़ाई अब एक बार फिर सामने आती नजर आ रही है।जिसे लेकर मस्तूरी जनपद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है गौर करने वाली बात यह है कि विकास यात्रा को लेकर प्रस्तावित सभा स्थल वेद परसदा ही जनपद उपाध्यक्ष विनोद सिंह का निर्वाचन क्षेत्र है लेकिन राजनीतिक पटाक्षेप में विनोद सिंह का नाम स्वागत सूची से विलोपित कर दिया गया है।ज्ञात हो कि 1 मई को मस्तूरी के बाद परसदा में मुख्यमंत्री रमन सिंह विकास यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। जिसमें मुख्यमंत्री मस्तूरी वासियों को करोड़ों की सौगात देंगे इधर कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष का नाम कट जाना राजनीतिक मायनो में काफी अहम माना जा रहा है।

कोई राजनीतिक षड्यंत्र नही.विनोद

इस बारे में जनपद उपाध्यक्ष ने इसे केवल प्रशानिक लापरवाही मान रहे है उन्होंने कहा कि ये एक त्रुटि है जिसके चलते मेरा नाम प्रस्तवित कार्ड में प्रकाशित नहीं हुआ उन्होंने भाजपा संगठन और किसी प्रकार के राजनीतिक षड्यंत्र से इनकार किया है ।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights