Tuesday, March 10, 2026
Homeदेशइन दो सरकारी बैंको ने बढ़ाई ब्याज दर, अब ज्यादा चुकानी होगी...

इन दो सरकारी बैंको ने बढ़ाई ब्याज दर, अब ज्यादा चुकानी होगी EMI

ताज़ाख़बर36गढ़:- अब दो सरकारी पीएनबी और इलाहाबाद बैंकों से कर्ज लेना महंगा हो गया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और इलाहाबाद बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड ब्याज दर (एमसीएलआर) में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का एलान किया है। यह वृद्धि एक जुलाई से लागू हो गई है।

पीएनबी के सूत्रों से एक दिन की अवधि के लिए एमसीएलआर की दर 7.90 फीसदी, एक महीने के लिए 8.05 प्रतिशत, 3 महीने के लिए 8.20 फीसदी, 6 माह के लिए 8.40 फीसदी, एक साल के लिए 8.45 फीसदी, 3 साल के लिए 8.60 फीसदी और 5 साल के लिए 8.75 फीसदी होगी।

साथ ही इलाहाबाद बैंक में एमसीएलआर दर एक दिन के लिए 7.95 प्रतिशत, एक महीने के लिए 8.05 प्रतिशत, तीन महीने के लिए 8.25 प्रतिशत, 6 माह के लिए 8.30 प्रतिशत, एक साल के लिए 8.45 प्रतिशत, 2 साल के लिए 8.65 प्रतिशत और 3 साल के लिए 8.75 प्रतिशत रहेगी।

बता दे की दोनों बैंकों की एमसीएलआर बढ़ोतरी से उन ग्राहकों को कर्ज पर ज्यादा ब्याज चुकाना होगा जिन्होंने इस आधार पर गृह या ऑटो लोन लिया है। नए ग्राहकों को भी बढ़ी हुई दरों पर ही लोन मिलेगा।

अवधि     पीएनबी    इलाहाबाद बैंक
एक दिन  7.90        7.95
एक माह  8.05        8.05
तीन माह  8.20       8.25

छह माह  8.40        8.30
एक साल 8.45        8.45
दो साल   –              8.65
तीन साल 8.60       8.75
पांच साल 8.75

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights