ताज़ाख़बर36गढ़:- जम्मू कश्मीर के गुलगाम परिवान में पुलिसकर्मी जावेद अहम डार का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने जावीद का शव मिलन की पुष्टि की जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है। आपको बता दें कि जावेद को आतंकियों ने 5 जुलाई को अगवा कर लिया था। उन्हें शोपिया के स्थानीय मेडिकल स्टोर से आतंकियों ने अगवा किया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि आतंकियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है।
गौर करने वाली बात यह है कि पुलिसकर्मी को उस वक्त अगवा किया गया जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह घाटी में सुरक्षा को लेकर आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इस बैठक में राज्यपाल एनएन वोहरा, एनएसए अजीत डोवाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और राज्य पुलिस के आला अधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए विकास और बेहतर सरकार को स्थापित करना सबसे अहम है, हम इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि लोगों की जवाबदेही तय हो सके और सिस्टम में पारदर्शिता आ सके।


