Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतियोगेंद्र यादव की बहन के अस्पताल पर छापा, कहा- मुझे डराना चाहती...

योगेंद्र यादव की बहन के अस्पताल पर छापा, कहा- मुझे डराना चाहती है सरकार

ताज़ाख़बर36गढ़:- स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के रेवाड़ी में उनकी बहन के अस्पताल पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। यादव ने कहा कि यह छापा इसलिए मारा गया है क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार उन्हें चुप कराना चाहती है। यादव ने टि्वटर पर कहा कि सरकार उन्हें डराना चाहती है क्योंकि उन्होंने रेवाड़ी में किसानों को फसल की अच्छी कीमत दिलाने और शराब की दुकानें बंद करने के लिए आंदोलन छेड़ा है। यादव ने हालही में रेवाड़ी में पदयात्रा शुरू की थी।

यादव ने टि्वटर का सहारा लेते हुए कहा कि मोदी सरकार उनके परिवार को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार अब मेरे परिवार को निशाना बना रही है। रेवाड़ी में किसानों को फसल की अच्छी कीमत दिलाने और शराब की दुकानों के खिलाफ मेरी नौ दिनों की पदयात्रा के दो दिन बाद मेरी बहन के अस्पताल पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मेरी बहन का अस्पताल कम नर्सिंग होम रेवाड़ी में है। प्लीज मेरी तलाशी लो, मेरे घर की लो, लेकिन मेरे परिवार को क्यों निशाना बना रहे हो?’

यादव ने बताया, ‘दिल्ली से गए करीब 100 से ज्यादा लोगों ने बुधवार सुबह 11 बजे अस्पताल पर छापा मारा। सभी डॉक्टर्स (मेरी बहन, जीजा और भांजे) को उनके चैंबर में बंद कर दिया गया। शिशुओं के लिए बनाए गए आईसीयू सहित अस्पताल को सील कर दिया गया। यह पूरी तरह से डराने की कोशिश थी। मोदीजी आप मुझे चुप नहीं करा सकते।’

बता दें, यादव और सीनियर वकील प्रशांत भूषण ने आम आदमी पार्टी से साल 2015 में निष्कासित होने के बाद स्वराज अभियान शुरु किया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights